scriptAaj Ka Rashifal 4 June: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, आज का राशिफल में जानें अपना हाल | Aaj Ka Rashifal 4 June 2025 Today horoscope Wednesday Good days will come for 5 zodiac including Aries Taurus | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 June: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, आज का राशिफल में जानें अपना हाल

Today Horoscope: दैनिक राशिफल 4 जून का संकेत है कि मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के अच्छे दिन बुधवार को आएंगे। ऐसे में सभी राशियों का भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल बुधवार (Aaj Ka Rashifal 4 June 2025)

भारतJun 04, 2025 / 07:10 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: आज का राशिफल 4 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: आज का राशिफल 4 जून 2025 में सभी राशि के लिए भविष्यवाणी उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास कर रहे हैं। आपकी राशि मेष से मीन में से कोई है तो पढ़ें आज का राशिफल मेष से मीन राशि (Today horoscope Wednesday)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)


अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)


दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)


जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)


अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।


सिंह आज का राशिफल (Singh Aaj Ka Rashifal)


समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा।
सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।


कन्या आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)


संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।
ये भी पढ़ेंः

June 2025 Horoscope: जून 2025 में सिंह राशि के कार्यक्षेत्र में हो सकता है बदलाव, जानें कर्क और कन्या राशि का भी भविष्य


तुला आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)


आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।


आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)


पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः

rashifal june 2025: तुला, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों का आने वाला है गुडलक, जून के लिए क्या कहते हैं सितारे, जानिए टैरो कार्ड से


आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)


आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।


आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)


बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।


कुंभ राशिफल आज का (Aaj Ka Kumbh Rashifal)


दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।


मीन राशिफल आज का (Meen Rashifal Aaj Ka)


मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 4 June: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, आज का राशिफल में जानें अपना हाल

ट्रेंडिंग वीडियो