scriptआज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 3 जून 2025 : आज हनुमान जी बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, पढ़ें अपना राशिफल | Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Hanuman Ji Blessing New brings new Opportunities aries Gemini Cancer libra Pisces zodiac signs horoscope today | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 3 जून 2025 : आज हनुमान जी बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : हनुमान जी की कृपा से नए अवसर, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभता और नई शुरुआत ला रहा है। मेष के सोचे कार्य पूरे होंगे, जबकि वृषभ को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। मिथुन अपना हुनर दिखाएंगे और कर्क को संपत्ति में लाभ मिलेगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें आज का दिन कैसा रहेगा।

भारतJun 03, 2025 / 06:14 am

Manoj Kumar

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 3 जून 2025 : आज हनुमान जी बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, पढ़ें अपना राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : आज का राशिफल: हनुमान जी की कृपा से नए अवसर, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभता और नई शुरुआत ला रहा है। जहाँ मेष राशि वाले सोचे कार्य पूरे कर पाएंगे, वहीं वृषभ को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। मिथुन अपना हुनर दिखाएंगे और कर्क को संपत्ति में लाभ मिलेगा।
सिंह राशि वाले नम्र व्यवहार रखें, जबकि कन्या को कार्यस्थल पर विवादों से बचना चाहिए। तुला के विवाह प्रयास सफल होंगे, वहीं वृश्चिक को भविष्य की चिंता सता सकती है।

धनु के लिए नए कार्य लाभप्रद होंगे, जबकि मकर को कार्यों का विभाजन करना चाहिए। कुंभ अपनी आदतें बदलें और फैसलों पर अडिग रहें, वहीं मीन को मन की बात कहने का अवसर मिलेगा और व्यवसाय में नई योजनाएं लागू होंगी।
पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 3 जून 2025 मेष (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Aries)

सोचे गए कार्य समय पर पूर्ण होने से मन प्रसन्न और हल्का महसूस करेगा। रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। हालांकि, पारिवारिक तनाव कुछ चिंता का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और भागदौड़ बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक या परोपकारी कार्य में भी भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Tula Rashifal 3 June 2025 : खुद को साबित करने का दिन, चंद्रमा देगा नया मोड़, आज नए रिश्ते की हो सकती है शुरुआत

आज का राशिफल 3 जून 2025 वृषभ (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Taurus)

नए वाहन या मशीनरी पर धन खर्च होने की संभावना है। दूसरों की उलझनों में पड़ने से बचें। पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते दौड़-भाग अधिक रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

आज का राशिफल 3 जून 2025 मिथुन (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Gemini)

आपको अपने कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। किसी की कही-सुनी बातों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। संतान से सुख और संतोष मिलेगा। विवाह से संबंधित अड़चनें दूर होती नजर आएंगी। माता-पिता से कुछ मतभेद या तनातनी की स्थिति बन सकती है।

आज का राशिफल 3 जून 2025 कर्क (Cancer Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

अपनों से दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा। दिन भर की गतिविधियाँ व्यस्तता से भरी रहेंगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी या काम की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। हालांकि, पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

आज का राशिफल 3 जून 2025 सिंह (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Leo)

वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। थोड़ी लापरवाही हो सकती है, सतर्क रहें। यात्राएं आपके मन के अनुरूप और सुखद रहेंगी। छात्र वर्ग को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, पार्टी और पिकनिक का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।
Horoscope June 2025: सिंह राशि, जून 2025 मासिक राशिफल

आज का राशिफल 3 जून 2025 कन्या (Virgo Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के टकराव से दूरी बनाए रखें। निजी जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सावधानी बरतें, क्योंकि चोट या चोरी जैसी घटनाओं से नुकसान हो सकता है। निवेश संबंधी फैसलों में जल्दबाज़ी न करें, जोखिम से बचें।

आज का राशिफल 3 जून 2025 तुला (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Libra)

विवाह संबंधी प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक सम्मान और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ आसानी से प्राप्त हो सकता है। संतान को लेकर कुछ चिंताएँ मन में रह सकती हैं। हर निर्णय सोच-समझकर और विवेक से लें।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope Tarot 1 to 7 June 2025 : जून की शुरुआत, कहीं लाभ, कहीं प्यार, तो कहीं सावधानी का इशारा , टैरो कार्ड्स खोलेंगे किस्मत के राज

आज का राशिफल 3 जून 2025 वृश्चिक (Scorpio Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

आगे आने वाले समय को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। किसी की जमानत लेने से बचें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। खुशखबरी मिलने के योग हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। पुरानी कोई शारीरिक या मानसिक पीड़ा आपको परेशान कर सकती है।

आज का राशिफल 3 जून 2025 धनु (Sagittarius Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

नई शुरुआत आपके लिए लाभ लेकर आएगी। आपका स्वभाव प्रसन्न और खुशमिजाज रहेगा। जीवन में आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। बेरोजगारी की समस्या समाप्त होगी। आपके विरोधी हार मानेंगे। इष्ट देवता के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे।

मकर आज का राशिफल 3 जून 2025 (Capricorn Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

समय का सही प्रबंधन करते हुए अपने कार्यों को पहले ही बाँट लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी भी तरह के विवाद से बचना ही उचित होगा। अनावश्यक खर्चों की संभावना है। सेहत में थोड़ी गिरावट के कारण मन उदास और असहज महसूस हो सकता है।

आज का राशिफल 3 जून 2025 कुंभ (Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Aquarius)

अपनी आदतों में सुधार लाएं और जो भी निर्णय लें, उसमें दृढ़ता से टिके रहें। संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यात्रा से आर्थिक या व्यक्तिगत लाभ प्राप्त होंगे।

मीन आज का राशिफल 3 जून 2025 (Pisces Aaj Ka Rashifal 3 June 2025)

अपने करीबी लोगों के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करने का मौका मिलेगा। अनाज और तिलहन के क्षेत्र में निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। व्यवसाय में नई योजनाएं शुरू होंगी, जो सफल साबित होंगी।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 3 जून 2025 : आज हनुमान जी बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो