नारियल पानी और नींबू पानी पिएं
व्रत के समय शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी जल्दी हो जाती है। नारियल पानी और नींबू पानी पीना सबसे बेहतर विकल्प है। यह तुरंत ऊर्जा देता है, पाचन दुरुस्त रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाले फल खाएं
व्रत के दौरान लो GI (ग्लाइसिमिक इंडेक्स) वाले फल खाना सबसे बेहतर रहता है। इनसे शरीर को धीरे-धीरे शुगर मिलती है और एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है। सेब अमरूद नाशपाती संतरा पपीता ये फल ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाते और शरीर को हल्की-फुल्की एनर्जी लगातार देते रहते हैं।
कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लें
व्रत में दूध, दही और पनीर जैसे कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखते हैं।
प्रोटीन पर भी दें ध्यान
व्रत के दौरान प्रोटीन की कमी हो सकती है। ऐसे में मूंगफली, दूध, दही या पनीर का सेवन करें। इससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलेगा और मांसपेशियां भी कमजोर नहीं होंगी।
संतुलित और पौष्टिक आहार जरूरी
डॉक्टर मंजोज झा (वरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ) के अनुसार, अगर आप व्रत को सही तरीके से निभाना चाहते हैं तो शरीर को हाइड्रेटेड रखें और लो GI फूड्स चुनें। इनसे शरीर को सभी जरूरी पोषण मिलते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होती।