यह स्टडी 30 जुलाई 2025 को JAMA Cardiology नाम की मेडिकल जर्नल में छपी है। इसमें 14,000 से ज्यादा लोगों के डेटा को देखा गया और एक नया शब्द सामने आया रिस्क एज (Risk Age)। तो आइए जानते है इस शब्द का मतलब क्या है और हमारा
दिल कैसा बूढ़ा हो रहा है।
क्या है रिस्क एज (Risk Age)?
अब डॉक्टर यह नहीं कहेंगे कि आपको हार्ट डिजीज का 15% रिस्क है, बल्कि कहेंगे कि आपका दिल 55 साल के आदमी जैसा काम कर रहा है जबकि आपकी उम्र 45 है। ये तरीका दिल की सेहत को बेहतर ढंग से समझाने में मदद कर सकता है।
किसे है ज्यादा खतरा?
स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों ने केवल हाई स्कूल तक पढ़ाई की है, उनका दिल औसतन 10 साल ज्यादा उम्र का हो सकता है। साथ ही कम आय वाले पुरुषों का दिल 8 साल ज्यादा बूढ़ा पाया गया। 1 में से 3 पुरुषों का दिल उनकी असली उम्र से 10 साल ज्यादा पुराना था। अश्वेत पुरुषों (Non-Hispanic Black) में ये गैप सबसे ज़्यादा था, लगभग 8.5 साल का। एशियाई महिलाओं में ये अंतर सबसे कम पाया गया, लगभग 3 साल। क्या करें ताकि दिल न हो समय से पहले बूढ़ा?
- फास्ट फूड और तले हुए खाने से बचें
- ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान दें