scriptशादी के बाद कमरे में गया था दूल्हा… दोनों पति-पत्नी साथ सोए, सुबह उठा तो जोर-जोर से चिल्लाया | After marriage, the groom went to the room… both slept together, when he woke up in the morning, he screamed loudly | Patrika News
हाथरस

शादी के बाद कमरे में गया था दूल्हा… दोनों पति-पत्नी साथ सोए, सुबह उठा तो जोर-जोर से चिल्लाया

हाथरस में एक युवक की शादी हुई। यह शादी एक एजेंट के जरिए से झारखंड की लड़की के साथ हुई थी। सारी रस्में निभाई गईं। शादी होकर दुल्हन घर आई। लेकिन, सुहागरात के बाद जैसे ही दूल्हा सोया पत्नी गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

हाथरसJun 27, 2025 / 04:28 pm

Avaneesh Kumar Mishra

AI Generated Symbolic Image.

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन सुहागरात के बाद अपने पति को चकमा देकर ससुराल से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। इस घटना से दूल्हा पक्ष सदमे में है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला हाथरस के कस्बा सादाबाद का है। जानकारी के अनुसार, 23 जून को एक युवक की शादी झारखंड की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन धूमधाम से अपनी ससुराल पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत हुआ। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने सभी रस्में खुशी-खुशी निभाईं।
हालांकि, सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति से कहा कि वह सो जाए। जैसे ही दूल्हे की आंख लगी, दुल्हन मौका पाकर घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और सारे गहने लेकर फरार हो गई। अगले दिन, 24 जून की सुबह जब दूल्हे की नींद खुली और उसे अपनी पत्नी कहीं नहीं दिखी, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों के कमरे में पहुंचने पर इस ठगी का खुलासा हुआ।

एजेंट के जरिए तय हुआ था रिश्ता

बताया जा रहा है कि सादाबाद के इस युवक का रिश्ता एक एजेंट ने झारखंड की एक युवती से तय कराया था। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह का मुहूर्त तय हुआ था और यह भी तय हुआ था कि लड़की पक्ष के लोग लड़के के कस्बे सादाबाद में ही आकर शादी करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को कस्बे के एक मैरिज होम में शादी संपन्न हुई और दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची। लेकिन, सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन के फरार होने से परिवार गहरे सदमे में है।
फिलहाल, दूल्हे के परिवार वाले फरार दुल्हन और शादी तय कराने वाले एजेंट की तलाश में जुटे हैं। इस मामले की सूचना अभी तक पुलिस को औपचारिक रूप से नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही है।

Hindi News / Hathras / शादी के बाद कमरे में गया था दूल्हा… दोनों पति-पत्नी साथ सोए, सुबह उठा तो जोर-जोर से चिल्लाया

ट्रेंडिंग वीडियो