इधर काम पर निकले दो भाई, उधर आशिकों के साथ भाग गईं देवरानी-जेठानी
Dabra News : डबरा में दो युवकों के प्रेम में पड़कर दो सगे भाईयों की पत्नियां (देवरानी-जेठानी) घर से नगदी और ज़ेवर लेकर आशिकों के साथ भाग गई हैं। अब दोनों भाईयों ने पुलिस से पत्नियों को तलाशने की गुहार लगाई है।
इधर काम पर निकले दो भाई, उधर आशिकों के साथ भाग गईं देवरानी-जेठानी (Photo Source- Patrika)
Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो युवकों के प्रेम प्रसंग में पड़ी देवरानी और जेठानी एक साथ घर से नगदी और ज़ेवरात लेकर आशिकों के साथ भाग गई हैं। अब उनके पति थाने में अपनी पत्नियों को तलाशने की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। ये हैरान कर देने वाला मामला जिले के डबरा के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले खेरी मोहल्ले से सामने आया है, जहां दो भाईयों की पत्नियां (देवरानी और जेठानी) 28 जून 2025 से घर से गायब हैं।
फरार जेठानी के पति संतोष ने मीडिया को बताया कि, वो और उसका छोटा भाई मजदूरी करने जाते हैं। इस बीच कब उनकी पत्नियां प्रेम प्रसंग में पड़ गईं, उन्हें पता नहीं चला। लेकिन 28 जून को उनके भागने के बाद उनके 11 वर्षीय बेटे ने बताया है कि, उनकी पत्नी और बहू दो युवकों से बातचीत करती थीं, जिसे बेटे ने देख लिया था तो उन्होंने उसे धमकी दी थी कि, अगर घर में किसी को इस बारे में बताया तो हम तुझे मारेंगे। पिटाई के डर से बेटा भी घर में किसी को कुछ नहीं बता पाया और आखिरकार दोनों महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं।
दो युवकों पर भगा ले जाने का आरोप
संतोष ने डबरा के पिछोर निवासी दो युवकों पर उनकी पत्नी और भाई की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। संतोष ने भगा ले जाने वाले का नाम छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाहा बताया है। संतोष के अनुसार, वो और उसका भाई भूपेंद्र रोजाना सुबह से ही मजदूरी पर निकल जाते और शाम को घर लौटते थे। इसी बीच छोटू कुशवाहा और अंश कुशवाह उनके घर पर आते थे और अब वो ही उसकी पत्नी और उसके भाई की पत्नी को भगा ले गया है।
नगदी और जेवर भी लेकर भागीं
पीड़ित संतोष ने बताया कि, उसकी पत्नी 11 साल के बेटे को छोड़कर भागी है, जबकि छोटे भाई की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर फरार हुई है। साथ ही, दोनों महिलाएं घर से करीब 2-3 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवर भी लेकर फरार हुई हैं। इस संबंध में पीड़ित भाइयों ने 9 जुलाई को डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।
महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि, फरियादी युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। साथ ही, ये विवेचना भी की जा रही है कि, दोनों महिलाएं किन हालातों में घर से गायब हुई हैं।
Hindi News / Gwalior / इधर काम पर निकले दो भाई, उधर आशिकों के साथ भाग गईं देवरानी-जेठानी