डीएसपी के वीडियो से मिल गया खोया हुआ बेटा
डीएसपी संतोष पटेल 15 जून को अपने बेटे के साथ आश्रम में फादर्स डे मनाने के लिए पहुंचे थे। जब उन्होंने लड़के को देखा तो उससे बात करने लगे। उसकी बोली चित्रकूट क्षेत्र की लगी। जिसके बाद उन्होंने लड़के के बारे में पूछा तो आश्रम की ओर से उसकी कहानी बताई गई। तभी डीएसपी ने सोशल मीडिया पर एक बनाई। डीएसपी की मां की तबियत खराब होने के कारण वह रील शेयर नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने 27 जून को अपने सोशल मीडिया पर इस रील को शेयर कर दिया।
माता-पिता को देखते ही निकले आंसू
शनिवार को निर्भय के माता-पिता आश्रम पहुंचे, तो उन्हें दरवाजे पर देखकर उसकी आंखों से आंसू बह निकले। वह मां को गले लगाकर रोने लगा। फिर माता-पिता ने बेटे के साथ मिलकर करीब 7 महीने बाद भोजन किया। कागजी कार्रवाई के बाद परिवार उसे चित्रकूट के सपहा गांव लेकर रवाना हो गए।