एम्स में MBBS के पहले बैच के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति सोमवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे बरेली से आकर गोरखपुर में लैंड करेंगी। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचेगा। यहीं से वह दोपहर बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जाएंगी। वहां एमबीबीएस पहले बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।यह कार्यक्रम 4:30 से 5:30 बजे होगा। AIIMS से सर्किट हाउस आने के बाद वह शाम 7 बजे वापस गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगी। वहां डिनर करने के बाद वापस सर्किट हाउस आएंगी। इसके बाद वह सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगी।
1 जुलाई को करेंगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का करेंगी लोकार्पण
राष्ट्रपति 1 जुलाई को सर्किट हाउस से लगभग 10 बजे आयुष विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी। सर्किट हाउस से उसकी दूरी लगभग 31 किलोमीटर है। राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से वहां पहुंचेगा। आयुष विश्वविद्यालय में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है। लोकार्पण करने के बाद वह लोगों से बात करेंगी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह बांसस्थान, मलंगस्थान, महराजगंज, सरहरी होते हुए बालापार के रास्ते गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगी।
गोरखनाथ मंदिर में करेंगे लंच, शाम छह बजे दिल्ली के लिए होंगी रवाना
राष्ट्रपति एक जुलाई की दोपहर में गोरखनाथ मंदिर में ही लंच करेंगी। लंच करने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां थोड़ी देर आराम करने के बाद महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा के लिए रवाना होंगी। यहां 4:30 से 5:30 बजे के बीच आडिटोरियम का लोकार्पण करेंगी। कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा। राष्ट्रपति एक जुलाई को शाम 6 बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह सर्किट हाउस आएंगी। यहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।