scriptGonda: गोंडा के इस गांव में एक सप्ताह से जंगली जानवर का आतंक, अब तक दो बच्चे आए चपेट में एक की मौत एक घायल | Patrika News
गोंडा

Gonda: गोंडा के इस गांव में एक सप्ताह से जंगली जानवर का आतंक, अब तक दो बच्चे आए चपेट में एक की मौत एक घायल

गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में बीते करीब एक सप्ताह से जंगली जानवरों का आतंक जारी है। घर में सो रही बच्ची को दरवाजे के रास्ते से घुसकर जंगली जानवर उठा ले गया। उसे नोच कर मार डाला वहीं दूसरी घटना रविवार को हुई जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गोंडाJun 01, 2025 / 08:42 pm

Mahendra Tiwari

Gonda

स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों का उपचार करते डॉक्टर फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda: गोंडा जिले के एक गांव में दरवाजे पर खेल रहे बालक को एक अदम खोर शियार ने काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सक डॉ वीर बहादुर सिंह ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाज़ुक देख उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया।

संबंधित खबरें

Gonda: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना के ग्राम पंचायत गौवनरिया के मजरा नाग बाबा पुरवा के रहने वाले भोले दूबे का 2 वर्षीय पुत्र शिवांश दूबे अपने दरवाजे पर खेल रहा था। अचानक एक आदम खोर सियार पहुंचकर बालक का मुंह नोचने लगा। बालक के रोने की आवाज सुन पास में बैठे उसके बाबा दौड़े और उसे सियार को मारने लगे। जिस पर सियार ने बालक को छोड़कर भाग गया। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर तैनात डॉ वीर बहादुर सिंह ने बालक का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया।

एक सप्ताह पहले मासूम बच्ची को नोच कर मार डाला

करीब एक सप्ताह पहले गौवनरिया के मजरा तमही पुरवा के रहने वाले रविंद्र कुमार दूबे की पत्नी सीमा देवी अपने तीन बच्चे प्राची, व गंगोत्री देवी के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात्रि में वह घर के बाहर बने शौचालय में गई। दरवाजा खुला पाकर सियार घर में घुस गया। 4 माह की छोटी बच्ची गंगोत्री देवी को उठा ले गया। घर से थोड़ी दूर पर उसे नोच डाला। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शौचालय से लौट कर आई सीमा देवी बिस्तर पर छोटी बच्ची को न पाकर शोर मचाया। जिससे परिजनों व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसकी खोजबीन शुरू की। जिस पर घर से थोड़ी दूर क्षति बिक्षतिअवस्था में शव देखा गया।
यह भी पढ़ें

Bahraich: ट्रेन आते देख हाथ छुड़ाकर भागा बच्चा बचाने दौड़ी मां, चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारियों को पत्र देकर जंगली जानवरों से बचाव की लगाई गुहार

जिसकी सूचना पुलिस ,वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वन विभाग के दरोगा सचिन प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने कई दिनों तक गांव में गस्त कर लोगों को जानवर से बचने के लिए जागरूक किया। जिसके एक सप्ताह बाद रविवार को एक सियार ने एक बालक को नोच कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाया गया है। इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ल व परिजनों ने पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी, जिलाधिकारी मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल को देते हुए गांव में सियार /जंगली जानवर से बचने के उपाय किए जाने की मांग की।

Hindi News / Gonda / Gonda: गोंडा के इस गांव में एक सप्ताह से जंगली जानवर का आतंक, अब तक दो बच्चे आए चपेट में एक की मौत एक घायल

ट्रेंडिंग वीडियो