Air strike: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विपक्ष के खास तौर से कांग्रेस के एक बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का बदला लेकर हमारे सैनिकों ने यह साबित कर दिया है। कि पाकिस्तान के हर कार्रवाई का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। सेना को पूरी खुली छूट दे दी गई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 55 साल तक इस देश पर राज किया। उनको सभी ने देखा। कहा कि बड़े दुख की बात है कि जब भी इस देश पर हमला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मौजूदा सरकार के साथ खड़ा रहा है। यह इसलिए की देश मजबूत हो और हमारे देश के अखंडता बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमने स्वार्थ की राजनीति कभी नहीं किया है।
हमारे सैनिकों को लाहौर से क्यों बुला लिया गया, दुश्मन देश के साथ ऐसी नरमी क्यों?
उन्होंने सिंधु जल समझौते की बात करते हुए कहा कि हम लगातार पानी देते चले आ रहे हैं। उसके बाद भी हमारे देश पर हमले होते रहे। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई में हमारे सैनिकों ने हमला किया तो उन्हें लाहौर से वापस क्यों बुला लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की नरमी हमारे जो दुश्मन राष्ट्र हैं। उनके साथ क्यों? हम करते चले आए। कहा कि उन लोगों को देश का ख्याल नहीं है। बल्कि अपनी-अपनी राजनीति कैसे बची रहे। इस बात की चिंता है। उन्होंने कहा कि जो एक विचारधारा है। कि वही लोग देश पर राज करेंगे। उसका जवाब जनता देगी।
उदारता के बदले हमारे देश के नागरिक और सैनिक मारे गए, अब देंगे मुंह तोड़जवाब
भारत यह प्रदर्शित करना चाहता है, कि हम लोगों के साथ खिलवाड़ करेंगे। तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम लोग अभी तक उदारता दिखाते चले आए। लेकिन हमें उदारता के जवाब में मिला क्या? कश्मीर में हजारों कश्मीर पंडितों की हत्या की गई। उसका परिणाम यह रहा की हमारे देश के सैनिक और निर्दोष नागरिक मारे गए।
हम सिर्फ नींबू मिर्च बांधते ही नहीं, बल्कि लगाते
हम लोग क्यों उदारता दिखाएं? क्या हमारे पास पानी की जरूरत नहीं है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के पास पानी की कमी नहीं है। विपक्ष के साथ खड़ा रहने के सवाल पर कहा कि कल तक हालात कुछ और थे। आज हालात कुछ और हैं। हमारे ऊपर सवाल खड़े किए जा रहे थे। यह लोग कुछ नहीं करेंगे। कल तक उनके नेता राफेल का थर्मोकोल मॉडल दिखाकर कहते थे। कि हमने राफेल में नींबू और मिर्च बांध दी है। यह वही राफेल है। जिसको यह लोग 2017 तक रोके हुए थे। हमारी सरकार आई हम राफेल को लेकर आए। जो कुछ हमले हुए वह रफेल के जरिए हुए।
हमने नींबू मिर्च सिर्फ टंगी ही नहीं, बल्कि लगाई है
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के एक नेता के सवाल जवाब देते हुए कहा कि हमने राफेल पर सिर्फ नींबू मिर्च टांगी ही नहीं है। बल्कि नींबू मिर्च लगाई है। हां इतना जरूर है कि हम तेल नहीं लगाते है। जिस तरह से इन लोगों ने हमारे दुश्मनों को सिर्फ अपनी राजनीति के चक्कर में 55 साल तक तेल लगाया। तेल लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ना कभी किया है। ना करेगी। हम हर चीज का मुंह तोड़ जवाब देंगे। दुश्मन देश के हर कार्रवाई का जवाब देने के लिए हम तैयार
केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सेना, प्रधानमंत्री गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि हमने सिर्फ पाकिस्तान को संदेश नहीं दिया है। बल्कि पूरी दुनिया को संदेश दिया है। कि भारत अब वह पुराना भारत नहीं है। अब भारत एक विकसित और समृद्धशाली देश है। हम सिर्फ आर्थिक रूप से ही मजबूत नहीं है। बल्कि मिलिट्री के मामले में दुनिया के सबसे मजबूत देश हैं। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा देश के अंदर और देश के बाहर सभी जगह पर करने में सक्षम है। पाकिस्तान के बयान के जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा कि देखा जाएगा। फिर उन्होंने दोहराया कि हम हर कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं।