scriptGariaband News: 2 घंटे देरी से पहुंची 102 एंबुलेंस, पेट दर्द से तड़प रही प्रेग्नेंट महिला की मौत, लोगों में आक्रोश | 102 ambulance arrived 2 hours late, pregnant woman suffering from stomach pain died | Patrika News
गरियाबंद

Gariaband News: 2 घंटे देरी से पहुंची 102 एंबुलेंस, पेट दर्द से तड़प रही प्रेग्नेंट महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

Gariaband News: छत्तीसगढ़ में प्रेग्नेंट महिला को समय पर इलाज और एंबुलेंस नहीं मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। यह दुखद भरी खबर गरियाबंद से समाने आई हैं..

गरियाबंदApr 29, 2025 / 05:38 pm

चंदू निर्मलकर

gariaband news
Gariaband News: गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के खैरझिटी गांव में सोमवार को दर्दनाक घटना सामने आई। समय पर इलाज और एंबुलेंस न मिलने से ममता गोंड (27) की मौत हो गई। वह प्रेग्नेंट थी। 7 महीने का गर्भ था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आक्रोश का माहौल खड़ा कर दिया है।

संबंधित खबरें

Gariaband News: समय पर नहीं आया गाड़ी

परिजनों ने बताया कि ममता को सुबह 10 बजे पेट में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत 102 महतारी एक्सप्रेस को कॉल किया। न कॉल अटेंड हुआ, न गाड़ी समय पर पहुंची। एंबुलेंस लगभग दो घंटे बाद आई। तब तक ममता की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे छुरा अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें

Gariaband News: आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, फिर दादा ने ऐसे बचाई पोते की जान, गांव में खूब हो रही चर्चा…

इलाज में भी लापरवाही

अस्पताल पहुंचने के बाद भी लापरवाही जारी रही। परिजनों का आरोप है कि ममता अस्पताल पहुंचने पर होश में थी। सामान्य बात कर रही थी। इलाज के लिए आधे घंटे तक कोई डॉक्टर ही नहीं आया। ऐसे में ममता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस के आने में देरी और अस्पताल स्टाफ की उदासीनता को मौत का कारण बताया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hindi News / Gariaband / Gariaband News: 2 घंटे देरी से पहुंची 102 एंबुलेंस, पेट दर्द से तड़प रही प्रेग्नेंट महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

ट्रेंडिंग वीडियो