कब है नागपंचमी 2025
श्रावण शुक्ल पंचमी का प्रारंभः 28 जुलाई 2025 को रात 11:24 बजे
श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि का समापनः 30 जुलाई 2025 को सुबह 12:46 बजे ( 29 जुलाई की देर रात)
उदयातिथि में नागपंचमीः मंगलवार 29 जुलाई 2025
नाग पंचमी पूजा मुहूर्तः सुबह 05:50 बजे से सुबह 08:31 बजे तक
नागपंचमी पूजा अवधिः 02 घंटे 41 मिनट
गुजरात में नाग पंचमीः बुधवार 13 अगस्त 2025 को
नाग पंचमी पर नागों की पूजा का महत्व
मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने वाले व्यक्ति को सर्प दंश का भय नहीं होता है। इसके अलावा इस दिन सर्पों को दूध से स्नान कराने और पूजन कर दूध पिलाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाने से घर नाग-कृपा से सुरक्षित रहता है।इसके अलावा मान्यता है कि यदि प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित रूप से नाग मंत्र का जप करते हैं तो नाग देवता समस्त पापों से सुरक्षित रखते हैं और आपको जीवन में विजयी बनाएंगे। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं।
नाग पंचमी की मान्यताएं क्या हैं
मान्यता है कि नागपंचमी पर सर्पों को अर्पित किया जाने वाला कोई भी पूजन नाग देवताओं के समक्ष पहुंच जाता है। इस दिन अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कंबल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिया, तक्षक, पिंगल नागों की पूजा की जाती है।नाग पंचमी पूजा मंत्र
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥