उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुठरी गांव में अचानक कोहराम मच गया। जब 10 वर्षीय ऋतिक कुमार भैंस बांधने के लिए घर के पीछे गया था। इसी दौरान दीवार के सहारे खड़ी सीढ़ी को उसने छू दिया। जिसमें करंट आ रहा था। देखते-देखते वह छटपटाने लगा। इसी बीच 15 वर्षीय अनुराग भाई को बचाने के आगे आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। अनुराग दिव्यांग था। थोड़ी देर बाद जब घर वालों को जानकारी हुई। सावधानीपूर्वक दोनों को बिजली के तारों से अलग किया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद मां-बाप का बुरा हाल है।
क्या कहती है फर्रुखाबाद पुलिस?
इस संबंध में फर्रुखाबाद पुलिस ने बताया कि छत पर बिजली केबल के साथ सपोर्टिंग तार भी लगा हुआ था। जिसमें करंट आ रहा था। लोहे की सीधी में भी करंट उतर गया। जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई है। परिजनों ने मृतक दोनों भाइयों के पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने लिखित तहरीर भी दी है।