उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि सलीम नाम के युवक ने अपना नाम सुनील बात कर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ा ली। उसकी पहली मुलाकात एटा में हुई थी। यहां पर उसके भाई-बहन बंद थे। इसकी जानकारी घरवालों को हुई। उन्होंने भी कोई एतराज नहीं किया और दोनों की शादी करवा दी। पीड़िता के अनुसार करीब 18 महीने उसे किराए के मकान में रखा गया। उसके बाद सुनील अपने घर ले गया। तब उसे मालूम हुआ कि युवक सुनील नहीं सलीम है। इस संबंध में कमालगंज थाना में तहरीर देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
क्या कहती है पुलिस?
कमालगंज थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सलीम उर्फ सुनील को तपस्वी बाग के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि अपना नाम बदलकर उसने नजदीकी बढ़ाई। सलीम उर्फ सुनील के ऊपर पहले से ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।