मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम की प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति किलो प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 11 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। बुधवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमाचल सकती है। जिस पर पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 12 जून का मौसम?
आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 13 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। तापमान गिरने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 16 जून को 28 से 36 डिग्री तापमान के बीच 37 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 17 जून को 28 से 34 डिग्री तापमान के बीच 47 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार 18 जून को 27 से 34 डिग्री के बीच 45 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार 19 जून को 27 से 34 डिग्री तापमान के बीच 42 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।