कैसा रहेगा फर्रुखाबाद 2 अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
कैसा रहेगा तीन अगस्त का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। आंधी चलने की भी संभावना है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा 6 अगस्त तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 4 अगस्त का तापमान 26 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 5 अगस्त का तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 6 अगस्त का तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 7 अगस्त का तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 8 अगस्त का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है