उत्तर प्रदेश के इटावा के डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक दर्जन पूर्व सैनिकों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन से जारी आदेश के अंतर्गत 17 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में शेष सैनिक भी ज्वाइन कर लेंगे। कुल 37 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जानी है। महिला अस्पताल की जिम्मेदारी दो महिला पूर्व सैनिक को दी गई है।
3 शिप्टों में होगी ड्यूटी
सुपरवाइजर सूबेदार राजेश कुमार ने बताया कि 3 शिप्टों में ड्यूटी होगी। उनका प्रयास रहेगा की अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को कोई परेशानी ना हो। इस संबंध में शासन ने पिछले वर्ष ही आदेश जारी कर दिया था। लेकिन विभागीय निर्णय देरी से लिया गया।
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी पहले से ही पूर्व सैनिकों के पास
आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पूर्व सैनिकों के पास है। जिला जिला अस्पताल के पुरुष और महिला विभाग के साथ भरथना, महेवा, सरसईनावर, जसवंत नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी केंद्रों पर दो-दो पूर्व सैनिकों को लगाया गया है। अन्य चार केन्द्रों पर भी जल्दी सुरक्षा कर्मियों को नियुक्ति कर दिया जाएगा।