यूपी पुलिस SI भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 21 से 28 साल है लेकिन इस बार सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त आयु सीमा छूट दी गई है। इसके चलते जिन उम्मीदवारों की उम्र अधिक होने की वजह से परेशानी थी वे भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।महिला: न्यूनतम 152 सेंटीमीटर आगर आप शिक्षा, उम्र और शारीरिक मापदंडों को पूरा करते हैं तो अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए?
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- हाल ही में क्लिक की गई पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (सिग्नेचर)
- जाति प्रमाण पत्र (अगर मांगा गया हो तो): SC/ST/OBC/EWS
- मूल निवास प्रमाण पत्र (केवल यूपी निवासियों के लिए)
- एक्स सर्विसमैन सर्टिफिकेट (अगर मांगा गया हो तो)
- आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र कब का जारी हुआ होना चाहिए?
कैटेगेरी | प्रमाण पत्र का विवरण | अंतिम तिथि/वैधता |
---|---|---|
SC | शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iiका-2/2014 के अनुसार | 11 सितंबर 2025 तक |
ST | शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iiका-2/2014 के अनुसार | 11 सितंबर 2025 तक |
OBC | वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र, शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iii, दिनांक 17 दिसंबर 2014 के अनुसार | 1 अप्रैल 2025 – 11 सितंबर 2025 |
EWS | कार्यालय-ज्ञाप संख्या-3/2019/4/1/2002/का-2/19टी, सी-II, दिनांक 14 मार्च 2019 के अनुसार | 1 अप्रैल 2025 – 11 सितंबर 2025 |
मूल निवास प्रमाण पत्र | सक्षम अधिकारी से मूल निवास प्रमाण पत्र भी आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना अनिवार्य है। | 11 सितंबर 2025 |