SSC GD Result 2025: इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा। ये पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), विशेष सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (राइफलमैन GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) में खाली हैं। इन सभी विभगों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
SSC: कैसा होगा कटऑफ सिस्टम?
हर राज्य के लिए अलग-अलग न्यूनतम पासिंग अंक तय किए जाएंगे। इसके अलावा, कैटेगरी (जैसे जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी आदि) और जेंडर (पुरुष और महिला) के अनुसार भी अलग-अलग कटऑफ अंक निर्धारित होंगे।
SSC GD Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट के लिए सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होमपेज पर “SSC GD Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
अपने कटऑफ और कैटेगरी की जानकारी भी चेक करें।
SSC GD Result: अगला चरण क्या होगा?
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट तय होगी। उसके बाद फाइनल चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।