SSC CGL 2025: जान लें परीक्षा डिटेल्स
Combined Graduate Level Examination (CGL) 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 13 से 30 अगस्त तक होने की उम्मीद है। साथ ही टियर 2 परीक्षा इसी साल दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। 4 जुलाई, इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख थी। उसके बाद 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदन में सुधार के लिए विंडो को खोला गया था।
SSC CGL Vacancy List: इतने पदों पर हो सकती है भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के 48 विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में खाली पड़े पदों पर भरा जाएगा। जिनमें सबसे अधिक सीबीडीटी (CBDT) में ऑफिसर सुपरिंटेंडेंट के लिए हैं, जिसके लिए 6753 पद को भरा जाना है। इसके अलावा सीजीडीए (CGDA) में ऑडिटर के 1174 पद, और टैक्स असिस्टेंट के 771 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।विभाग/संगठन | पद का नाम | रिक्तियां |
---|---|---|
सेंट्रल एक्साइज | इंस्पेक्टर | 1306 |
सीबीडीटी | इनकम टैक्स इंस्पेक्टर | 389 |
सीबीआईसी | इंस्पेक्टर | 353 |
सीबीआई | सब-इंस्पेक्टर | 93 |
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) | सब-इंस्पेक्टर | 30 |
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) | सब-इंस्पेक्टर | 14 |
डीओपीटी (CSS) | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 682 |
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) | असिस्टेंट/ASO | 197 |
CAG | अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट | 180 |
EPFO | असिस्टेंट/ASO | 94 |
SSC CGL 2025: ये होगा परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो SSC CGL Tier-1परीक्षा कंप्यूटर होगी। यह परीक्षा कुल 200 अंकों का होगा। जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। General Intelligence and Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude, English Comprehension विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।