scriptRRB Group D 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी, अब लाखों छात्रों को एग्जाम डेट का इंतजार, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न? | RRB Group D 2025 Expected Exam Date Know CBT Structure Negative Marking and Qualifying Marks | Patrika News
शिक्षा

RRB Group D 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी, अब लाखों छात्रों को एग्जाम डेट का इंतजार, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न?

RRB Group D 2025 भर्ती रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी पूरी हो चुकी है। अब लाखों छात्रों को एग्जाम की तारीखों का इंतजार है। जानें कब होगी परीक्षा और क्या है एग्जाम पैटर्न।

भारतAug 24, 2025 / 07:49 pm

Rahul Yadav

RRB Group D 2025 Admit Card

RRB Group D 2025 Exam Date (Image: Gemini)

RRB Group D 2025 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। इस परीक्षा के जरिए रेलवे में 32,438 पदों पर भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को सिर्फ परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।

चयन प्रक्रिया

RRB Group D 2025 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): पहला चरण, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा होगी।
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): CBT पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: PET में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण में बुलाया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

  • कुल समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
  • सामान्य विज्ञान और गणित: 25 प्रश्न
  • रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस: 30 प्रश्न
  • करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता: 20 प्रश्न
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

  • सामान्य वर्ग (UR): 40%
  • EWS: 40%
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 30%
  • SC: 30%
  • ST: 30%

एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख

परीक्षा की सटीक तारीख और शिफ्ट की जानकारी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगी। संभवतः सितंबर-अक्टूबर 2025 में इस परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। एग्जाम से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी स्लिप और ई-काल लेटर डाउनलोड लिंक जारी किया जाएगा।

Hindi News / Education News / RRB Group D 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी, अब लाखों छात्रों को एग्जाम डेट का इंतजार, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न?

ट्रेंडिंग वीडियो