scriptNEET UG 2025 Score and Cut Off: नीट परीक्षा के स्कोर में गिरावट, नहीं मिले 700 से ज्यादा अंक, यहां देखें कटऑफ का हाल | NEET UG 2025 Score and Cut Off at neet.nta.nic.in score drop in comparison 2024 | Patrika News
शिक्षा

NEET UG 2025 Score and Cut Off: नीट परीक्षा के स्कोर में गिरावट, नहीं मिले 700 से ज्यादा अंक, यहां देखें कटऑफ का हाल

NEET UG 2025 Score and Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल के रिजल्ट को देखें तो स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है।

भारतJun 15, 2025 / 09:27 am

Shambhavi Shivani

NEET UG 2025 Score and Cut Off

नीट यूजी 2025 स्कोर और कटऑफ (क्रेडिट- फ्रीपिक)

NEET UG 2025 Score and Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें। इस साल के रिजल्ट को देखें तो स्कोर में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल किसी भी कैंडिडेट्स को 720 अंक नहीं मिले हैं। इस साल कुल 73 अभ्यर्थियों ने 720 में से 651 से 686 अंक अपने नाम किए, जबकि 1,259 अभ्यर्थियों ने 601 से 650 के बीच अंक हासिल किए हैं।

नहीं आए 720 अंक

एक्सपर्ट की मानें तो इस साल NEET UG परीक्षा का स्तर काफी कठिन था। फिजिक्स का पेपर भी काफी टफ था। साल 2025 में एक भी छात्र 720 में से 720 अंक लाकर परफेक्ट स्कोर नहीं बना सके। वहीं सिर्फ 1332 कैंडिडेट्स ने 600 से ज्यादा मार्क्स हासिल किया है। 
यह भी पढ़ें

बस कंडक्टर की बेटी बनी IPS, बिना कोचिंग के इस तरह की UPSC की तैयारी

2024 में टॉपर्स की संख्या ज्यादा थी

वहीं वर्ष 2024 की बात करें तो बीते वर्ष NEET UG परीक्षा में 350 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे। 2024 में लगभग 17 विद्यार्थियों ने परफेक्ट 720/720 स्कोर किया था। वहीं टॉपर्स की संख्या ज्यादा होने के चक्कर में NEET UG 2024 के रिजल्ट पर सवाल उठने लगे थे। 
यह भी पढ़ें

JoSAA 2025 Counselling Result: जोसा 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें

यहां देखें पहले 5 टॉपर्स के नाम 

  • महेश कुमार- 99.9999547
  • उत्कर्ष अवस्थी- 99.9999095
  • कृषंग जोशी- 99.9998189
  • मृणाल किशोर झा- 99.9998189
  • अविका अग्रवाल- 99.9996832

यहां देखें नीट यूजी कट-ऑफ (NEET UG Cut off 2025)

कैटेगरीअंक सीमाकुल उम्मीदवार
UR/EWS686-1441101151
OBC143-11388692
SC143-11331995
ST143-11313940
UR / EWS & PwBD143-127472
OBC & PwBD126-113216
SC & PwBD126-11348
ST & PwBD126-11317
कुल 1236531

करीब 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल NEET UG परीक्षा में कुल 22.09 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 12.36 लाख से अधिक कैंडिडेट्स पास हुए। हालांकि, यह संख्या पिछले साल के उर्तीर्ण कैंडिडेट्स की संख्या 13.15 लाख से कम है। साल 2024 में उम्मीदवारों की संख्या भी 23.33 लाख से ज्यादा थी। इस साल उत्तीर्ण कैंडीडेट्स में 7.2 लाख से अधिक छात्राएं हैं, जबकि 5.14 लाख से अधिक छात्र हैं। 

Hindi News / Education News / NEET UG 2025 Score and Cut Off: नीट परीक्षा के स्कोर में गिरावट, नहीं मिले 700 से ज्यादा अंक, यहां देखें कटऑफ का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो