943 पदों के लिए होगा आवदेन
NDMC की इस भर्ती के तहत 943 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 376 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 93 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग- गैर क्रीमी लेयर (OBC-NCL) के लिए 24 पद, अनुसूचित जाति के लिए 155 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 69 पद आरक्षित किए गए हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।
बीई, बीटेक डिग्री वाले करें आवेदन
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, सीए, एमए, पीजीडीएम आदि डिग्रियों में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 4 से 21 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। कार्य का अनुभव पद के अनुसार अलग अलग है। कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स को कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। लेकिन ये Walk in Interview सिर्फ और सिर्फ निर्धारित शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें रायपुर, भुवनेश्वर, रुड़की, बोकारो, दुर्गापु और हॉस्पेट (कर्नाटक में एक शहर) शामिल हैं। आवेदन शार्टलिस्ट किए जाने पर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जाएगा, जिसके बाद उन्हें निर्धारित पते पर हाजिर होना होगा। चयन होने पर वेतन 40,000 रुपये से लेकर 1,70,000 रुपये तक हो सकती है।
NDMC वैकेंसी संबंधित FAQs
क्या है आवेदन करने की अंतिम तिथि?
इस भर्ती के लिए 24 अप्रैल 2025 से आवेदन शुरू किए गए हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 मई 2025 है।
कहां से करें अप्लाई?
आवेदन करने के लिए NDMC स्टील लिमेटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nmdcsteel.nmdc.co.in क्या है NDMC का फुलफॉर्म?
NDMC का फुलफॉर्म नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉपोरेशन है।
कितने पद भरे जाएंगे?
इस भर्ती के तहत 943 पद भरे जाएंगे।