JEE Advanced 2025: परीक्षा का आयोजन और टाइम टेबल
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी। पहला शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला। परीक्षा में दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) थे, जिनमें प्रत्येक की अवधि तीन घंटे रही। दोनों पेपरों में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था। इस साल करीब 1.87 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पेपर 1 में कुल 180 प्रश्न पूछे गए, जिनमें भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) से समान संख्या में प्रश्न पूछे गए थे।
JEE Advanced 2025 Question Paper: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “Announcements” सेक्शन में जाएं।
“JEE Advanced 2025 Question Papers” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पेपर 1 या पेपर 2 में से किसी एक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर प्रश्नपत्र की PDF फाइल खुल जाएगी।
PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Paper 1- English link
Paper 1- Hindi link
Paper 2- English link
Paper 2- Hindi link
JEE Advanced 2025 अहम तारीख
उम्मीदवार की रिस्पॉन्स शीट जारी होने की तारीख: 22 मई 2025
अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key): 26 मई 2025
आपत्ति दर्ज कराने की समयावधि: 26 से 27 मई 2025
अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key): 2 जून 2025