scriptJail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती में सीटों में भारी इजाफा, इतनी हुई बढ़ोतरी | Jail Prahari Result 2025 Huge increase in seats in Rajasthan Jail Prahari Recruitment rajasthan jail prahari result 2025 kab aayega | Patrika News
शिक्षा

Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती में सीटों में भारी इजाफा, इतनी हुई बढ़ोतरी

RSMSSB: इस भर्ती के लिए कुल 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 12 अप्रैल को प्रदेश के 38 जिलों में परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 6,10,168 उम्मीदवार उपस्थित रहे।

जयपुरAug 09, 2025 / 03:27 pm

Anurag Animesh

Jail Prahari Result 2025

Jail Prahari Result 2025 (Image-Freepik)

Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में भाग लिए उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन अब इसमें 165 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इस बदलाव के बाद कुल 968 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Kab Aayega: कब आएगा रिजल्ट


इस भर्ती के लिए कुल 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 12 अप्रैल को प्रदेश के 38 जिलों में परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 6,10,168 उम्मीदवार उपस्थित रहे। उपस्थिति दर लगभग 74.33 प्रतिशत रही। यह भर्ती नॉन-सीईटी श्रेणी में आयोजित की जा रही है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, इस भर्ती के परिणाम तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जा रही है और संभावना है कि परिणाम इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।

Rajasthan Pashu Parichar: राजस्थान पशुपरिचर भर्ती परिणाम जारी


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपरिचर सीधी भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के तहत नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 5,713 पद और टीएसपी क्षेत्र के 720 पद, यानी कुल 6,433 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी।
परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई थी और अब 5,778 पदों पर चयन की लिस्ट जारी कर दी गई है। परिणामों में एक खास बात यह रही कि ओबीसी और एमबीसी वर्ग की कटऑफ, ईडब्ल्यूएस वर्ग से अधिक रही।

RSMSSB: नॉन-टीएसपी कटऑफ (अंकों में)

सामान्य: 130.8425
सामान्य (महिला): 123.8471
ईडब्ल्यूएस: 123.4539
ईडब्ल्यूएस (महिला): 114.9427
एससी: 115.8318
एससी (महिला): 107.2229
एसटी: 111.5795
एसटी (महिला): 106.7968
ओबीसी: 127.4919
ओबीसी (महिला): 119.7350
एमबीसी: 124.1455
एमबीसी (महिला): 111.9457
सहरिया: 66.3121
सहरिया (महिला): 61.0155

Hindi News / Education News / Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती में सीटों में भारी इजाफा, इतनी हुई बढ़ोतरी

ट्रेंडिंग वीडियो