scriptJAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऑफलाइन भी ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम | JAC 12th Result 2025 Jharkhand 12th Board result released jacresults.com jac.jharkhand.gov.in | Patrika News
शिक्षा

JAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऑफलाइन भी ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

Jharkhand Board Result: राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और लिंग-आधारित परिणाम जैसे अहम आंकड़े भी साझा किए गए।

रांचीMay 31, 2025 / 01:04 pm

Anurag Animesh

JAC 12th Result 2025

Board Students(Photo-Freepik)

JAC 12th Result 2025: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 31 मई 2025 को जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, परिणाम डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस माध्यम से भी रिजल्ट को देखा जा सकता है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और लिंग-आधारित परिणाम जैसे अहम आंकड़े भी साझा किए गए।

संबंधित खबरें

SMS के माध्यम से परिणाम ऐसे देखें

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
टाइप करें: JAC12 <स्पेस> रोल नंबर
इसे 5676750 नंबर पर भेजें।
कुछ ही समय में आपके फोन पर परिणाम आ जाएगा।

Jharkhand Board 12th Result: डिजिलॉकर से परिणाम ऐसे देखें

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो “साइन अप” पर क्लिक करके आधार कार्ड से प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगिन करने के बाद झारखंड बोर्ड के परिणाम सेक्शन में जाएं।
वहां रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
आपका 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Hindi News / Education News / JAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऑफलाइन भी ऐसे चेक कर पाएंगे परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो