BPSC Vacancy 2025: ये होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अलग-अलग पद और विषय के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय किया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ लें।
BPSC: इतनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू में चयनित हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। वहीं वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-13ए1 तहत शुरुआती मासिक सैलरी 1,31,400 रुपये दिया जाएगा। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर सभी पदों के लिए डिटेल में नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।
इन विषयों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती
विषय |
---|
असैनिक अभियंत्रण |
यांत्रिक अभियंत्रण |
विद्युत अभियंत्रण |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग |
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग |