155.579 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेंगे
फोरलेन निर्माण के लिए बदनावर तहसील के पश्चिम क्षेत्र की करीब 14 गांवों की भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके निर्माण के लिए कुल 155.579 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेंगे। इसमें सरकारी व निजी भूमि शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। इससे संबंधित गांवों के किसानों में भी हलचल तेज हो गई है। यह फोरलेन उज्जैन से सीधा दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे से सीधा जुड़ जाएगा।
औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा फायदा
अभी तक मालवांचल से गुजरात जाने के लिए इंदौर-अहमदाबाद मार्ग ही प्रमुख था। अब इस मार्ग के फोरलेन बनाए जाने से यातायात इस पर अधिक डायवर्ट होगा। इससे समय की बचत होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बदनावर के लोग भी गुजरात इसी मार्ग से होकर जाते हैं। भैंसोला में बड़ा पीएम मेगा टैक्सटाइल पार्क बन रहा है, जबकि छायन में कपड़ा कारखाना शुरु हो चुका है। इसी तरह दोत्रिया में भी एक फैक्टरी की नींव रखी जा चुकी है। इन उद्योगों के लिए आवागमन में भी इस मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा। चार साल में औद्योगिक विकास के लिए जो लैंड बैंक तैयार किया गया है। वह इसी मार्ग के आसपास है।
ग्राम व भूमि प्रस्तावित है
तहसीलदार सुरेश नागर के मुताबिक बदनावर से टिमरवानी तक फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बदनावर तहसील के 14 गांवों की भूमि से यह फोरलेन निकलेगा। इसके लिए ग्राम व भूमि प्रस्तावित है। संबंधित गांवों के पटवारी व राजस्व अमले को भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। किस गांव में कितनी जमीन ली जाएगी (हेक्टेयर में)
- खेड़ा 22.9740
- बदनावर 5.9160
- शंभूपाडा 14.7910
- खिमाखेडी 1.4310
- संदला 10.8770
- चन्दवाडीया बुजुर्ग 6.3820
- चन्दवाडीया खुर्द 1.6780
- छायन 14.3990
- लिलिखेड़ी 16.3410
- खरडिया 1.1030
- सेमलखेड़ा 11.6100
- भैंसोला 14.1350
- बखतपुरा 13.1770
- दोतरिया 20.7650