डीएक्टिव हुआ था सिम कार्ड
दरअसल रजत पाटीदार के पास एक पुराना जियो का सम था, जो 3 महीने से डीएक्टिव था। उसमें कोई रिचार्ज नहीं हुआ था, जिसकी वजह से वह डीएक्टिव हो गया। वही मोबाइल नंबर छत्तीसगढ़ के गोरियाबंद जिले में एक मनीष नाम के लड़के को अलॉट हुआ। जब उसने अपनी नई सिम खरीदी, तो उसके उसके नंबर पर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के फोन जाने लगे। लड़के को लगा कि यह सब कोई उसके साथ मजाक कर रहा है। उस नंबर पर जब विराट कोहली ने उसको फोन किया तब लड़के ने खुद को महेंद्र सिंह धोनी बताया। अब तक उस लड़के को पता नहीं था कि उसने किसका नंबर लिया है या उसे किसका नंबर अलॉट हुआ है। मामला धीरे-धीरे रजत पाटीदार के पास पहुंचा और उन्हें पता चला कि उनका पुराना नंबर किसी और को अलॉट हो गया है। रजत पाटीदार ने जब फोन किया और बताया कि मैं रजत पाटीदार बोल रहा हूं और मुझे यह नंबर वापस चाहिए, तब भी लड़के ने मजाक किया और उनसे बोला कि मैं भी धोनी बोल रहा हूं।
रजत पाटीदार को मिली सिम
मनीष को अंदाजा भी नहीं था कि यह किस हस्ती का नंबर है या इस नंबर की अहमियत क्या है। बाद में रजत पाटीदार पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस मनीष के घर पहुंची और पूरे मामले को समझाते हुए मनीष को सिम कार्ड उसके असली मालिक को लौटाने की रिक्वेस्ट की। मनीष ने सिम लौटा भी दिया। हालांकि उन्होंने यह बताया कि गलत नंबर की वजह से उन्हें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और रजत पाटीदार जैसे दिग्गज क्रिकेटरों से बात करने का मौका मिला।