उन्होंने सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सतीश पूनियां के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गम का माहौल है। पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने अपने देवर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा- ‘मेरे देवर सतीश पूनियां (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सादुलपुर, चुरु) का आकस्मिक निधन आज दिनांक 15 अगस्त को हो गया है।’ उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव गागडवास, तहसील राजगढ़, चूरू में किया जाएगा।
सतीश पूनियां राजस्थान के मुख्य खेल अधिकारी और द्रोणाचार्य अवार्डी वीरेंद्र पूनिया के छोटे भाई थे। सतीश पूनिया पिछले कुछ समय से जयपुर में थे। उनके असामयिक निधन पर कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।