scriptयहां छह दिन के अंतराल में मिल रहा एक बार पानी | Patrika News
छिंदवाड़ा

यहां छह दिन के अंतराल में मिल रहा एक बार पानी

छिंदवाड़ा जिले के शहरी क्षेत्रों में जून के महीने में जल संकट और गहरा गया है। प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है

छिंदवाड़ाJun 06, 2025 / 06:51 pm

mantosh singh

छिंदवाड़ा जिले के शहरी क्षेत्रों में इस समय जून के महीने में जल संकट और गहरा गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति परासिया की है। छह दिन के अंतराल में एक दिन बार पानी वितरित हो रहा है। दो से तीन दिन के अंतराल में न्यूटन, जुन्नारदेव, चांद में पानी देने की नौबत बन रही है। यहां पेयजल परिवहन की स्थिति है। निजी बोरवेल अधिग्रहण की स्थिति यह है कि परासिया के नगरीय क्षेत्र में बोरबेलों का अधिग्रहण कर रामपुरा टंकी के माध्यम से परासिया नगर में जल आपूर्ति की जा रही है। पेयजल स्थित डोह से पम्पिंग कर जल संग्रहण कर संबंधित वार्डों में पानी पहुंचाया जा रहा है।

टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति

अमरवाड़ा में बोर खनन कराने पत्र लिखा गया है। चांदामेटा में पेयजल संकट होने पर ट्रैक्टर से पानी ट्रैक्टर टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति जा रही है। दूसरे नगरीय निकायों में पेयजल संकट की स्थिति बन रही है।न्यूटन में यह हालत है कि पेंच नदी में अस्थायी कुण्डों का निर्माण एवं विभिन्न स्थलों पर एकत्रित पानी को पाइप लाइन में स्थापित सम्प के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। वेकोलि के सहयोग से एक पेयजल नलकूप का खनन किया गया है। साथ ही अमृत 2.0 के अधीन एक सामुदायिक कुएं का उन्नयन पूर्ण हो चुका है। इससे पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोग किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री के समक्ष उठा था मुद्दा

छह साल बाद बीती मार्च में हुई जिला योजना समिति की बैठक में परासिया विधायक सोहन बाल्मीक ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के समक्ष कोयलांचल में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। बताया कि परासिया में छह दिन के अंतराल में पानी मिल रहा है, तो वहीं न्यूटन चिखली में वेकोलि की खदानों की वजह से बोर सूख गए हैं। नए बांध संगम-2 से न्यूटन, बडक़ुही और परासिया को जोड़ देना चाहिए। इससे भविष्य में इस इलाके को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Hindi News / Chhindwara / यहां छह दिन के अंतराल में मिल रहा एक बार पानी

ट्रेंडिंग वीडियो