scriptAhmedabad Plane Crash जैसी घटना पर आधारित है Runway 34, जानिए ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग पर बनी सच्ची कहानी | Patrika News
बॉलीवुड

Ahmedabad Plane Crash जैसी घटना पर आधारित है Runway 34, जानिए ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग पर बनी सच्ची कहानी

Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ-लैंडिंग के समय ही अक्सर प्लेन क्रैश का खतरा ज्यादा होता है। अजय देवगन-अमिताभ बच्चन स्टारर ‘Runway 34’ में ये सब कुछ दिखाया गया है।

मुंबईJun 12, 2025 / 07:23 pm

Saurabh Mall

Ahmedabad Plane Crash

‘ब्लाइंड’ लैंडिंग के बारे में के बारे में जानना है तो देखिये फिल्म ‘Runway 34’ (सोर्स: Instagram)

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से दोपहर 1.30 बजे के करीब एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जो टेकऑफ करते समय हादसे का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है इस विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 यात्री सवार थे। जिसमें 110 लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन सवाल ये है कि प्लेन क्रैश अक्सर टेकऑफ-लैंडिंग के समय ही क्यों होता है। यदि ये सब बातें आपको जाननी है तो देखनी होगी फिल्म ‘Runway 34’ जो सत्य घटना पर आधारित है।

टेकऑफ-लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश का खतरा

एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी विमान की उड़ान के दो सबसे संवेदनशील चरण होते हैं: टेकऑफ (उड़ान भरना) और लैंडिंग (उतरना)। इन दोनों समयों में विमान जमीन के बेहद करीब होता है और थोड़ी सी चूक या तकनीकी खराबी भी बड़ा हादसा बन सकती है।

टेकऑफ के समय क्या है खतरा?

टेकऑफ के समय दुनियाभर में जितने भी विमान हादसे होते हैं, उसमें मूल कारण बर्ड स्ट्राइक, इंजन फेल होना, रनवे पर फिसलना, कम्युनिकेशन में गड़बड़ी, टेकिन्कल फॉल्ट, खराब मौसम जैसे कारण है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ यह जांच में सामने आएगा। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में यह बात जरूर सामने आई कि हादसे से पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को “मेडे कॉल” (Mayday Call) किया था, लेकिन इसके बाद विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका।
बता दें “मेडे कॉल” (Mayday Call) एक प्रकार का आपातकालीन कॉल है, जो सबसे गंभीर परिस्थिति में किया जाता है।

लैंडिंग के समय क्या है खतरा?

लैंडिंग के समय खतरे की बात करें तो इसमें हार्ड लैंडिंग या बाउंस का होना। इसके अलावा लैंडिंग गेयर का टूटना या फेल होना, रनवे से बाहर निकल जाना, लो विजिबिलिटी, ईंधन में कमी, ब्लाइंड लैंडिंग इत्यादि।

‘रनवे 34’ में जानिए क्या होती ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग

अजय देवगन स्टारर ‘Runway 34’ सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है। यह घटना 2015 में जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 555 के साथ घटी थी, जो दुबई से कोच्चि आ रही थी। 18 अगस्त 2015 की रात, इस फ्लाइट को कोच्चि एयरपोर्ट पर खराब मौसम और बेहद कम विजिबिलिटी की वजह से ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग करनी पड़ी थी।
दरअसल ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग को एविएशन इंडस्ट्री में “मिरेकल लैंडिंग” कहा जाता है क्योंकि ख़राब मौसम-लो विजिबिलिटी- रनवे का न दिखने पर भी सेफ अपनी यात्रियों को बचाना बहुत मुश्किल होता है। यह पायलेट के स्किल पर निर्भर करता है। ये सब इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पायलट ने संयम और तकनीकी कौशल के दम पर 150 लोगों की जान बचाई।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ahmedabad Plane Crash जैसी घटना पर आधारित है Runway 34, जानिए ‘ब्लाइंड’ लैंडिंग पर बनी सच्ची कहानी

ट्रेंडिंग वीडियो