scriptSunjay Kapur की मौत की वजह बनी मधुमक्खी! हार्ट अटैक से पहले हुआ था कुछ ऐसा | Karishma kapoor ex husband Sunjay Kapur was stung by bee in throat could not breathe had heart attack | Patrika News
बॉलीवुड

Sunjay Kapur की मौत की वजह बनी मधुमक्खी! हार्ट अटैक से पहले हुआ था कुछ ऐसा

Sunjay Kapur Ex Husband Of Karishma Kapoor: खबर है कि बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर को एक मधुमक्खी की वजह से हार्ट अटैक आया था।

मुंबईJun 13, 2025 / 10:28 am

Priyanka Dagar

Sunjay Kapur Dies after Heart Attack

करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की हुई मौत

Sunjay Kapur Stung by Bee: संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हुई है। उन्हें 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक आने से पहले उनके साथ एक घटना घटी थी। खबर है कि उनके मुंह में मधुमक्खी के घुसने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बता दें, संजय कपूर एक बिजनेस टाइकून और उद्योगपति थे। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों ने 2 बच्चे भी हैं, लेकिन कपल का रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगा और 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया और फिर संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। 

संजय कपूर की मौत की वजह बनी मधुमक्खी (Sunjay Kapur Dies after Heart Attack)

संजय कपूर को पोलो खेलने का काफी शौक था और उसी खेल के दौरान उनकी मौत हुई। एएनआई द्वारा उद्धृत सूत्रों के अनुसार सामने आया है कि संजय कपूर 13 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, इसी बीच एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार दिया। मधुमक्खी के डंक के चलते संजय की सांस फूलने लगी। इस दौरान संजय ने गेम रोकने के लिए कहा और मैदान से बाहर चले गए। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। संजय को आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। 

संजय कपूर के निधन पर सुहेल सेठ ने किया पोस्ट (Suhel Seth Post on sunjay kapur death)

संजय कपूर की मौत पर लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने पोस्ट किया, “आज सुबह इंग्लैंड में संजय कपूर का निधन हो गया। यह बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं…ओम शांति।”
यह भी पढ़ें

Sunjay Kapur की मौत के बाद करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी दोस्त के घर पहुंची

संजय कपूर की दूसरी पत्नी थी करिश्मा कपूर (Karishma kapoor ex husband sunjay kapur)

वहीं, संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। पहली शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। फिर उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की और दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और कपल ने अलग होने का फैसला किया।

संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से की थी तीसरी शादी (Sunjay Kapur Third Wife Priya Sachdev)

संजय कपूर ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। प्रिया ने संजय से दूसरी शादी थी इससे पहले वह विक्रम चटवाल ​​की पत्नी थी, जो अमेरिकी होटल वारिस और हॉस्पिटैलिटी टाइकून संत सिंह चटवाल ​​के बेटे हैं। अब प्रिया और संजय दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे दोनों का एक बच्चा भी है, लेकिन पति संजय की मौत के बाद से प्रिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sunjay Kapur की मौत की वजह बनी मधुमक्खी! हार्ट अटैक से पहले हुआ था कुछ ऐसा

ट्रेंडिंग वीडियो