scriptRaid 2 Box office collection day 5: रेड 2 का लुढ़का कलेक्शन, पांचवे दिन अजय की डूबी नैया | Raid 2 Box office collection day 5 ajay devgn riteish deshmukh film flop on monday | Patrika News
बॉलीवुड

Raid 2 Box office collection day 5: रेड 2 का लुढ़का कलेक्शन, पांचवे दिन अजय की डूबी नैया

Raid 2 Box office collection day 5: फिल्म रेड 2 का सोमवार का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म की कमाई औंधेमुंह गिरी है।

मुंबईMay 06, 2025 / 08:12 am

Priyanka Dagar

Raid 2 Box office collection day 5

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पांचवे दिन किया बेहद कम कलेक्शन

Raid 2 BO Collection Day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म हर दिन नया इतिहास रच रही है, वीकेंड पर जहां रेड 2 ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है तो वहीं अब सोमवार को इसकी कमाई लुढ़क गई है। फिल्म का कलेक्शन पांचवें दिन सबसे कम रहा है। ओपनिंग से ही अजय देवगन की फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही थी लेकिन अचानक वीकडेज में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले सोमवार को रेड 2 की आंधी शांत होती नजर आई। जहां एक तरफ माना जा रहा था कि फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है वहीं फिल्म का कलेक्शन देख मेकर्स भी नाखुश हो सकते हैं। आइये जानते हैं फिल्म ने 5 मई को कितना कलेक्शन किया है…

रेड 2 ने पांचवे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Raid 2 Box office collection day 5)

ओपनिंग से लेकर अब तक अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो दिन पर दिन यह गिरता जा रहा है। फिल्म रेड 2 की पहले धुआंधार कमाई देख माना जा रहा था कि ये फिल्म पहले पार्ट से भी आगे निकल सकती है, लेकिन अब ऐसा कह पाना मुश्किल लग रहा है। रेड 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 5 मई सोमवार को महज 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो ओपनिंग से लेकर अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। अब रेड 2 का कुल कलेक्शन 79.00 करोड़ रुपये हो गया है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में काफी देरी से पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें

‘रेड 2’ ने रविवार को लहराया परचम, चौथे दिन किया तूफानी कलेक्शन

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 119.25 करोड़ रुपये
Day 212 करोड़ रुपये
Day 318 करोड़ रुपये
Day 422  करोड़ रुपये 
Day 57.75 करोड़ रुपये
Total 79.00 करोड़ रुपये

रेड 2 का आएगा तीसरा पार्ट (Raid 2 Total Collection)

‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है जो लगभग सात साल बाद सिनेमाघरों में हुई है। फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी के किरदार में हैं जो एक और सफेदपोश अपराध का पता लगाता है। फिल्म में दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं। इस बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इसके तीसरे पार्ट पर भी काम चल रहा है और जल्द ही डिटेल्स का खुलासा किया जा सकता है। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Raid 2 Box office collection day 5: रेड 2 का लुढ़का कलेक्शन, पांचवे दिन अजय की डूबी नैया

ट्रेंडिंग वीडियो