पुलिस ने दुष्कर्मी पुजारी श्रीभगवान सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्मी ने दो मौसेरी बहनों से दुष्कर्म किया था, जिनकी उम्र आठ और नौ साल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुष्कर्मी चूरू के बीदासर में पांच लोगों की हत्या मामले में 20 साल की सजा काट चुका है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार सुबह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया।
50 बीघा में बना रखा था आश्रम
दुष्कर्मी पुजारी ने करीब 100 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था। इनमें से 50 बीघा जमीन पर निर्माण करवा दिया था, जिसे पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुलदीप मीना, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, गिरदावर रामनिवास पांड्या, पटवारी सीताराम नाई, सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत और ग्रामीणों के मौजूदगी में जेसीबी चलाकर पक्का मकान, मंदिर का ढांचा, ढाबा, झोपड़ियां, तारबंदी और बाड़ को ढहा दिया।
श्रीडूंगरगढ़ में सनसनीखेज मामला, 2 नाबालिग बच्चियों से रेप, मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज
ये सामान हुए बरामद
पुजारी के पास से सिलेंडर, फ्रिज, कूलर और एक हैंड मेड कुल्हाड़ी नुमा हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस पूरे मामले का जांच कर चालान पेश करेगी।
गांजे की कर रहा था खेती
जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पुजारी अवैध रूप से गांजे की खेती भी करता था। आश्रम में लगा रखे पौधों के बीच गांजे के पौधे भी लगा रखे थे। करीब 15 पौधे मौके पर मिले। ग्रामीणों ने आश्रम में नशा और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई है। पुलिस की ओर से गांजे की बजाय भांग के पौधे बताए जा रहे हैं।