scriptये क्या… सीएम मोहन के गृह नगर उज्जैन से 74 हजार युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता | What is this 74 thousand youths from CM Mohan Yadav hometown Ujjain took membership of Congress | Patrika News
भोपाल

ये क्या… सीएम मोहन के गृह नगर उज्जैन से 74 हजार युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

MP News: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने चुनाव प्रक्रिया जारी है। अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

भोपालAug 12, 2025 / 08:13 am

Avantika Pandey

CM Mohan Yadav

Ujjain 74 thousand youths took membership of Congress (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने चुनाव प्रक्रिया जारी है। अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। खास यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंडवाड़ा से महज 3,287 युवाओं ने सदस्यता ली। सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) के गृह नगर उज्जैन से सबसे ज्यादा 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस जॉइन की।
सबसे कम 574 सदस्य(Congress) हरदा जिले से बने। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवा शामिल हुए। भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने सदस्यता ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस(Congress) के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में एक सदस्य को छह उम्मीदवारों को वोट देना था। इनमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

चयन इंटरव्यू से

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यूथ कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी पूरी होने के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी के परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के जरिए होगा। पहले दिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर तक मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस(Congress) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

संगठनात्मक प्रमुख जिलों में सदस्यता

  • उज्जैन: 74,000
  • सतना: 58,300
  • इंदौर ग्रामीण: 57,867
  • रीवा: 55,429
  • धार: 55,000
  • राजगढ़: 43,837
  • सिवनी: 41,241
  • देवास: 35,354
  • सागर: 28,076
  • रतलाम: 26,322
  • सीहोर: 25,324
  • दतिया: 22,474
  • इंदौर शहरी: 19,874
  • रायसेन: 13,462
  • दमोह: 11,760
  • डिंडोरी: 6,010
  • छिंदवाड़ा: 3,287

Hindi News / Bhopal / ये क्या… सीएम मोहन के गृह नगर उज्जैन से 74 हजार युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ट्रेंडिंग वीडियो