scriptRed Alert in MP: मानसून ने मचाई तबाही, 23 जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट | very heavy rain red alert imd warning floods mp weather update | Patrika News
भोपाल

Red Alert in MP: मानसून ने मचाई तबाही, 23 जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट

mp weather: प्रदेश में फिर झमाझम बारिश (very heavy rain) का दौर शुरु हो गया है। शनिवार को 20 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल सहित इंदौर, शहडोल में जमकर बारशि हो रही है। नदी-नाले उफान पर होने से बाढ़ के हालात हैं। (Red Alert)

भोपालJul 27, 2025 / 07:56 am

Akash Dewani

very heavy rain red alert imd warning floods mp weather update

very heavy rain red alert imd warning floods mp weather update
(फोटो सोर्स- Patrika.com)

mp weather: मौसम विभाग (imd warning) के मुताबिक इस समय उत्तरी छग और झारखंड की ओर से एक डिप्रेशन है, जो पूर्वी मप्र से होकर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस कारण अगले 2-3 दिन तक भारी बारिश (Monsoon) हो सकती है।साथ ही कुछ स्थानों पर जल भराव, बाढ़ (flood) जैसी स्थिति भी बन सकती है। भोपाल में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे तक ही डेढ़ इंच तक बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार इंदौर, रतलाम, दतिया, खजुराहो, सतना सहित अनेक स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। (Red Alert)

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

यहां रेड अलर्ट- रविवार को सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन और शाजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। (very heavy rain)

यहां ऑरेंज अलर्ट- विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, आगर, नीमच, मंदसौर, गुना, श्योपुर कला।
बाकी बचे सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश ने इन जिलों में बिगाड़े हालत

  • जबलपुर में जुलाई माह में औसत से 52% ज्यादा बारिश हो चुकी है। बरगी के 15 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गौरीघाट पर मंदिर जलमग्न हो गए हैं।
  • शिवपुरी जिले के रन्नौद में लगातार बारिश से राजेंद्र जाटव का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घर के अंदर सो रही पांच साल की बेटी सलोनी की मलबे में दबने से मौत हो गई।
  • बैतूल जिले के ग्राम डढारी में लगातार बारिश से शनिवार सुबह कच्चे मकान की दीवार रमिया इवने (३०) पर गिर गई। रमिया उस समय खाना बना रहीं थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
  • उज्जैन जिले में तीन इंच से अधिक बारिश से शिप्रा उफान पर है। छोटे पुल के ऊपर पानी आया गया है। कई मंदिर जलमग्न हो गए। जयसिंहपुरा क्षेत्र का नाला फटने से महाकाल लोक में भी पानी घुस गया।
  • खंडवा जिले में तवा और एवं बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट खोले जाएंगे।
  • रायसेन जिले के उदयपुरा में बाढ़ की स्थिति है। घरों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में डटी हुई हैं। लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।

इन जिलों में बारिश से जन-जीवन प्रभावित

  • ग्वालियर जिले में पिछले 36 घंटे में 7.76 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। जलभराव की स्थिति है। डबरा के नंदू का डेरा से 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया। बड़ेरा गांव के नजदीक स्टॉप डैम पर पैर फिसलने से प्रीतम नामक व्यक्ति बह गया। जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
  • सिवनी जिले में नदी-नाले का बहाव तेज हो गया है। संजय सरोवर भीमगढ़ बांध के एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

  • शहडोल जिले में 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सिंहपुर, डिंडौरी, रायपुर व नागपुर मार्ग का आवागमन बंद हो गया। यात्री बसों को रोक दिया है। जिले के बजाग क्षेत्र में लगातार १५ घंटे से ज्यादा बारिश से हालात खराब हैं।
  • अनूपपुर जिले में बीते 24 घंटे में 63.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। दैखल तितरीपोडी मार्ग पर गोडारी नदी में शनिवार को बाढ़ की स्थिति होने के कारण पल के ऊपर से पानी गुजरने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद रहा। शुक्रवार रात जैतहरी से झाई ताल मार्ग पर रपटा पार कर रहे राजकुमार भैना (26) और भारत लाल निवासी झाई ताल तेज बहाव में बह गए। भारत लाल तो किनारे तक पहुंच लेकिन राजकुमार का पता नहीं चल सका।
  • मंडला जिले के मवई और घुघरी क्षेत्र में बुढ़नेर नदी सहित अन्य नदियों ऊफान में रही। ग्राम पंचायत बंदरबाड़ी में फड़ेज नदी मैं बना पुल बह गया। बंदरबाड़, टटमा, मालूम झोला और मंगरवाड़ा गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। महाराजपुर से मंडला के बीच बना छोटा रपटा पुल सुबह से डूबा हुआ है। यहां बगल में बने बड़े पुल से अवागामन चालू है।

Hindi News / Bhopal / Red Alert in MP: मानसून ने मचाई तबाही, 23 जिलों में भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो