सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों को याद करते हुए कहा कि मनोज कुमार ने उपकार फिल्म बनाकर किसानों की पीड़ा सामने रखी। नेता प्रतिपक्ष ने उमंग सिंघार ने कहा कि मनोज कुमार की फिल्म क्रांति ने अंग्रेजों से लड़ाई की याद दिलाई।
आरोप प्रत्यारोप
सदन के अंदर व बाहर सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे हैं। इन सबके बीच सत्र के पहले दिन समान भी दिखा। विधानसभा अध्यक्ष, मुयमंत्री व संसदीय कार्यमंत्री समेत अन्य प्रदर्शनी का अवलोकन करने जा रहे थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व अन्य पीछे रहे गए। कुछ दूर चलकर अध्यक्ष ने पूछा नेता प्रतिपक्ष कहां हैं, जब उन्हें बताया कि वह पीछे हैं तो सभी ने करीब दो मिनट इंतजार किया और फिर एकसाथ वे सभी आगे बढ़े।
मंत्री ने बताया- सात महीने में 0.56 प्रतिशत बेरोजगारों में कमी आई
प्रदेश में अभी 25 लाख 68 हजार 321 युवा रोजगार पाने की कतार में हैं। इन्होंने रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराया। सबसे ज्यादा 95,835 पंजीयन सागर में हैं जबकि सबसे कम पांढुर्णा में। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी बेरोजगारों(Top 10 unemployed Districts of MP) की संख्या अधिक है। सबसे ज्यादा 10 लाख से अधिक बेरोजगार अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। प्रदेश के 21 जिलों में बेरोजगारों की संख्या 50 हजार से अधिक है। सरकार का दावा है कि 7 माह में बेरोजगारों की संख्या में 0.56 प्रतिशत की कमी आई है। यह संख्या सात माह पहले दिसंबर 2024 में विधानसभा में पेश किए गए बेरोजगारों के आंकड़े से 48624 कम है। सर्वाधिक बेरोजगार
- सागर में 95835
- भोपाल में 95587
- ग्वालियर में 94159
- रीवा में 89326
- सीधी में 86737
- सतना में 84024
- छिंदवाड़ा में 83741
- बालाघाट में 82916
- जबलपुर में 81611
- मुरैना में 77907
सबसे कम बेरोजगार
- पांढुर्णा में 2852
- मऊगंज में 5695
- मैहर में 6675
- बुरहानपुर में 13072
- आगर-मालवा में 14319
- निवाड़ी में 14739
- हरदा में 17926
- श्योपुर में 19877
- उमरिया में 23972
- अशोकनगर में 24927
प्रदेश में वर्गवार बेरोजगारों की संख्या
- अनुसूचित जाति- 258117(पुरुष)- 211357(महिला)- 469474(योग)
- अनुसूचित जनजाति- 216269(पुरुष)- 202039(महिला)- 418308(योग)
- पिछडा वर्ग- 573170(पुरुष)- 472936(महिला)- 9019101(योग)
- सामान्य- 344440(पुरुष)- 289993(महिला)- 634433(योग)
- योग- 1391996(पुरुष)- 1176325(महिला)- 2568321(योग)
विधानसभा में विधायक बाला बच्चन और आतिफ अकील द्वारा किए गए प्रश्नों के अलग-अलग लिखित जवाबों में कौशल विकास और रोजगार विभाग के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजीयन में इन युवाओं को रोजगार आकांक्षी युवा के रूप में रोजगार पोर्टल में रजिस्टर किया है। मंत्री ने बताया कि कि पहले के मुकाबले इसमें 0.56 प्रतिशत की कमी आई है।
बेरोजगारों की संख्या कम होने का दावा
विधानसभा के दिसंबर 2024 में हुए शीत कालीन सत्र में बेरोजगारों की संख्या 26 लाख 17 हजार 945 बताई गई थी। जिसमें पिछले सत्र में दी गई जानकारी से 35186 बेरोजगार बढ़े थे। उस समय भी विधायक बाला बच्चन ने ही सवाल पूछा था। अब दिए जवाब में रोजगार आकांक्षी युवाओं की संख्या 25 लाख 68 हजार 321 बताई गई है जो पिछले बार से 48624 कम है।
ड्रेस कोड की पहल का सम्मान
सत्र में इस बार विधानसभा सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी ड्रेस कोड में दिखे। जिस पर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उक्त पहल की तारीफ की। अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि आप धीरे-धीरे लोकसभा को रेप्लिकेट कर रहे हैं।
सदानीरा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया
विधानसभा परिसर में अध्यक्ष, मुयमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने सदानीरा नामक विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता पर केंद्रित है।
पहली पंक्ति में नजर आए खंडेलवाल
सदन में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल पहली पंक्ति में नजर आए। वह मंत्री राकेश सिंह व पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव के साथ बैठे। यह बदलाव उनके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद किया गया।