वहीं, वर्ष-2024 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशन के लिए शंकर-एहसान-लॉय और 2025 का पार्श्व गायन के लिए सोनू निगम को दिया जाएगा। 2024 का राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान आनंदधाम भोपाल और 2025 का सम्मान पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम पुणे को दिया जाएगा। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान स्वरूप 20 लाख व अन्य सम्मानों में 5 लाख की राशि दी जाएगी।
28 सितंबर को इंदौर में लता मंगेशकर सम्मान
संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया, लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर को
इंदौर में, किशोर सम्मान 13 अक्टूबर को खंडवा में दिए जाएंगे। महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर को भोपाल में होगा।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, निर्मल वर्मा सम्मान, फादर कामिल बुल्के, गुणाकर मुले सम्मान और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को भोपाल में दिए जाएंगे।
यह सम्मान भी घोषित
– राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी: 2024 का प्रशांत पोल, जबलपुर व 2025 का लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल को। – राष्ट्रीय निर्मल वर्मा: 2024 का रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया, 2025 का डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड को – राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान- 2024 का डॉ. इंदिरा गाजिएवा रूस को, 2025 का पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को
– राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान- 2024 का डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल को, 2025 का डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को – राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान: 2024 का डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरूअनंतपुरम को, 2025 का डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली को।