scriptकचरा कैफे में जमा करें प्लास्टिक, फ्री में मिलेगा ‘खाना’, ‘किराना’ और ‘कैश’ | Municipal Corporation is going to take an innovative initiative named Garbage Cafe | Patrika News
भोपाल

कचरा कैफे में जमा करें प्लास्टिक, फ्री में मिलेगा ‘खाना’, ‘किराना’ और ‘कैश’

MP News: इस पहल का मकसद कचरा प्रबंधन की पारंपरिक सोच को चुनौती देना और नागरिकों को कचरे के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

भोपालJun 23, 2025 / 11:01 am

Astha Awasthi

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: भोपाल शहर की स्वच्छता मुहिम को नया आयाम देने के लिए नगर निगम कचरा कैफे नाम से अभिनव पहल करने जा रही है। यह अनोखा कैफे न केवल प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे के बदले खाना, किराना या नकद रुपया देगा, बल्कि जरूरतमंदों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन भी प्रदान करेगा। इस पहल का मकसद कचरा प्रबंधन की पारंपरिक सोच को चुनौती देना और नागरिकों को कचरे के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

कचरे में होता है 50 फीसदी प्रतिबंधित प्लास्टिक

यह कैफे तीन स्थानों पर शुरू होने जा रहे हैं, जहां लोग आसानी से कचरा लाकर सामान या पैसे ले सकेंगे। कैफे बाजार दर से 5 रुपए ज्यादा कीमत देगा। यानी 15 रुपए की जगह 20 रुपए प्रति किलो प्लास्टिक खरीदेगा। शहर में निकलने वाले प्लास्टिक कचरे का 50 फीसदी प्रतिबंधित होता है। इसे अलग करना अब सस्ता और सरल होगा। इस कैफे मॉडल से न केवल शहर साफ होगा, बल्कि सामाजिक बदलाव भी आएगा।
ये भी पढ़ें: Metro Project: ‘ओरेंज’ और ‘ब्लू लाइन’ के 23 स्टेशनों लिए करना होगा इंतजार

कैसे करेगा बदलाव

● कचरे के बदले भोजन-थोड़ा भी कचरा लाने पर छोले-चावल और सब्जी रोज जैसा पौष्टिक भोजन मिलेगा।
● महिलाओं को मिलेगा रोजगार-स्व-सहायता समूह की महिलाएं कैफे का संचालन करेंगी।

● प्रोत्साहन के साथ जागरुकता- यह पहल लोगों को कचरा अलग करने और पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित करेगी।

● बाजार से बेहतर कीमत- ई-कचरा, कागज और प्लास्टिक को उपचार योग्य रूप में संग्रह किया जाएगा।

Hindi News / Bhopal / कचरा कैफे में जमा करें प्लास्टिक, फ्री में मिलेगा ‘खाना’, ‘किराना’ और ‘कैश’

ट्रेंडिंग वीडियो