पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठेंगी महिला मंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल मंच पर बैठेंगे। इनके साथ ही महिला मंत्री संपतिया उईके, निर्मला भूरिया, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह के साथ महापौर मालती राय बैठेंगी। वहीं, मंच का संचानल महिला मंत्री कृष्णा गौर करेंगी।
16 जिलों से आएंगी महिलाएं
महिला महासम्मेलन के लिए 16 जिलों से महिलाओं को भोपाल बुलाया गया है। दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में दो लाख के करीब महिलाएं शामिल होंगी। साथ ही 1600 बूथों से महिलाओं को बुलाया गया है। जिसमें 1550 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। सम्मेलन में व्यवस्थाएं संभालने वाली महिलाएं अलग-अलग साड़ियों में नजर आएंगी। कई महिलाएं राजपूती पोशाक, आदिवासी परिधान, मराठी साड़ी में नजर आएंगी।