पचमढ़ी के कैंट इलाके में बीजेपी विधायकों और सांसदों के तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग की आज से शुरुआत हो रही है।
राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों विधायकों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर यहां पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं ने अटल वाटिका पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधे रोपे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक आए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से भोपाल आए। अब यहां से हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी रवाना हो रहे हैं। गृहमंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पचमढ़ी से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।