scriptबंगाल की खाड़ी में बना ‘डिप्रेशन’ एमपी में बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार | Monsoon is about to arrive in MP, there will be torrential rain from this day | Patrika News
भोपाल

बंगाल की खाड़ी में बना ‘डिप्रेशन’ एमपी में बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार

MP Weather: राजधानी भोपाल में इन दिनों भले ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन मानसून अभी राजधानी से तकरीबन 800 किमी दूर है। मुंबई में मानसून आ चुका है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा।

भोपालMay 30, 2025 / 12:34 pm

Avantika Pandey

Monsoon 2025(सोर्स: पत्रिका)

Monsoon 2025(सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: राजधानी भोपाल में इन दिनों भले ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन मानसून(Monsoon 2025) अभी राजधानी से तकरीबन 800 किमी दूर है। मुंबई में मानसून आ चुका है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसमें कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। हालांकि, सिस्टम इसी तरह सक्रिय रहे तो 10 जून के आसपास मानसून भोपाल में दस्तक दे सकता है।
प्रदेश में मानसून(Monsoon 2025) की सामान्य तारीख 16 जून और भोपाल में 20 जून के आसपास है। आमतौर पर महाराष्ट्र से प्रदेश में मानसून आने में एक सप्ताह का समय लगता है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है, इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है।
ये भी पढ़े – एमपी में प्री-मानसून अलर्ट, होगी मूसलाधार बारिश, तेज आंधी की चेतावनी

पारा गिरा,गर्मी से राहत

राजधानी में मंगलवार रात्रि में तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज गई। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 4.4 और न्यूनतम में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट व्यू

मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अभी बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह डिप्रेशन में तब्दील होगा। यह मानसून को बंगाल की खाड़ी ब्रांच को आगे बढ़ाएगा। ऐसे में दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की संभावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। इस बार जो परिस्थतियां बन रहीं हैं,उसमें समय से पहले मानसून आने की उम्मीद है।- एके शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ

Hindi News / Bhopal / बंगाल की खाड़ी में बना ‘डिप्रेशन’ एमपी में बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो