scriptमोहन सरकार का बड़ा फैसला, 1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा घर | ladli behnas will get home Mohan government big decision | Patrika News
भोपाल

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा घर

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.30 लाख लाड़ली बहनों को नया घर दिया जाएगा। यह फैसला नगरीय विकास विभाग की बैठक में लिया गया है।

भोपालJul 03, 2025 / 08:42 pm

Himanshu Singh


Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार मोहन सरकार के लिए रक्षाबंधन से पहले एक और बड़ा गिफ्ट लेकर आई है। जहां गुरुवार को समत्व भवन में सीएम डॉ मोहन यादव ने नगरीय विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को आर्थिक मदद के साथ-साथ आवास दिए जाने का फैसला लिया है।



1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेंगे घर


बैठक में बताया गया कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की एक करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 में 8 लाख 55 हजार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। दूसरे चरण में अब तक 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो गए हैं।




ये भी फैसले लिए गए


साल 2027 तक भोपाल और इंदौर मेट्रो लाइन का पूरा संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री अधोरसंरचना निर्माण योजना में 1070 करोड़ रुपए की 1062 परियोजनाएं मंजूर हैं।

धार्मिक नगरी चित्रकूट में 2800 करोड़ रुपए की कार्य-योजना तैयार की गई है। जिसमें नगर विकास विभाग 800 करोड़ रुपए का विस्तृत परियोजना का प्लान तैयार किया जा रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि 183 नगरीय निकायों में महिलाओं के लिए 218 पिंक शौचालय संचालित हो रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के मुद्दे पर चर्चा की गई। नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति और सीवरेज की 333 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इन पर करीब 11 हजार करोड़ रूपए की राशि मंजूर हुई है। ई-गवर्नेंस-ऑनलाइन नागरिक सेवाओं पर चर्चा करते हुए इसके विस्तार के संबंध में निर्देश दिए गए।

शहरी क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि 36 जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का कार्य पूर्ण किया गया है और 38 हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं। विभिन्न नगरीय निकायों में 3963 रैनवॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं निर्मित की गई है। इसी के साथ शहरी क्षेत्रों में एक्विफायर मैनेजमेंट और गंदे पानी के शोधन के लिए 30 नालों की कार्ययोजना तैयार की गई।

Hindi News / Bhopal / मोहन सरकार का बड़ा फैसला, 1.30 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा घर

ट्रेंडिंग वीडियो