scriptPM Kisan Samman Nidhi: क्या किसान पति-पत्नी दोनों हैं पीएम किसान योजना के लिए पात्र? | farmer husband and wife eligible for PM Kisan Samman Nidhi yojana | Patrika News
भोपाल

PM Kisan Samman Nidhi: क्या किसान पति-पत्नी दोनों हैं पीएम किसान योजना के लिए पात्र?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जल्द ही एमपी सहित देशभर के किसानों के खातें में योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। एक परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ देने वाली इस इस योजना को लेकर बड़ा सवाल यह है कि महिला या फिर पुरुष आखिर किस किसान को इसका लाभ मिलेगा?

भोपालJul 18, 2025 / 03:34 pm

Avantika Pandey

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Yojana (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मध्यप्रदेश में लाखों परिवार है जो, खेती-किसानी पर निर्भर है। पुरुषों के समान महिला किसानों की भी संख्या प्रदेश में ज्यादा है। प्रदेश सहित पूरे देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। अब तक योजना के तहत किसानों को 19 किस्ते जारी कि जा चुकी हैं। अब जल्द ही एमपी सहित देशभर के किसानों के खातें में योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। एक परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ देने वाली इस इस योजना को लेकर बड़ा सवाल यह है कि महिला या फिर पुरुष आखिर किस किसान को इसका लाभ मिलेगा?
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट के दौरान 1 फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। अब तक योजना की 19 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है। जल्द ही 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) भी पात्र किसानों के खतों में आ जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए सालाना मिलते हैं। यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन समान किस्तों में आवंटित की जाती है।

महिला या पुरुष किसे मिलेगा लाभ ?

PM Kisan 20th Installment
महिला या पुरुष किसे मिलेगा लाभ ? (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)
योजना की शर्तों के अनुसार एक परिवार में केवल एक ही सदस्य को पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन सवाल यह है कि एक परिवार में कई महिलाएं और पुरुष किसान भी होते हैं। ऐसे में कौन इसके लिए पात्र है। बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ वही उठा सकते हैं, जिनके नाम जमीन रजिस्टर्ड है। मुख्य शर्तों में भूमि का सत्यापन एक अहम बिंदु है।

फार्मर आइडी अनिवार्य

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana फार्मर आइडी अनिवार्य (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र हितग्राहियों को सरकार छह हजार रुपए देती है। अब किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर आइडी को अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने आइडी बनाने जून तक का लक्ष्य रखा था, लेकिन राज्यों में प्रगति बहुत अच्छी नहीं होने पर अवधि जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसे लेकर विगत दिवस की गई समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश में फार्मर आईडी बनाने की प्रगति 85 फीसदी है।

पात्रता की मुख्य शर्तें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (फोटो सोर्स : पत्रिका)

आधार OTP आधारित ई-केवाईसी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (फोटो सोर्स : पत्रिका)

ऐसे करें चेक

1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi yojana) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
2 फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करें
वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद Farmer Corner पर क्लिक करें

3 ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें
Beneficiary Statusपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा

  1. अपनी जानकारी भरें
इसमें पूछी गई जानकारी को भरें। जानकारी के आपका नाम, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जानकारी भरने के बाद ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें
  1. इसके बाद स्क्रीन पर आपको आपके भुगतान की गई किश्तों की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

Hindi News / Bhopal / PM Kisan Samman Nidhi: क्या किसान पति-पत्नी दोनों हैं पीएम किसान योजना के लिए पात्र?

ट्रेंडिंग वीडियो