ट्रांसफर की समय सीमा 10 जून तक बढ़ा दी
सीएम मोहन यादव ने तबादलों की समय सीमा में वृद्धि करने के संकेत तो पहले ही दे दिए थे लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग यानि जीएडी को इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले थे। जब सीएम ने निर्देश दिए तब जीएडी ने ट्रांसफर की समय सीमा 10 जून तक बढ़ा दी है। तबादलों की समय सीमा 30 मई से 11 दिन बढ़ाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 30 मई को आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस प्रकार अब प्रदेश में 10 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा सकेगा।
60 हजार कर्मचारियों के हो सकते हैं तबादले
प्रदेश में इस बार दस प्रतिशत कर्मचारियों, अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा सकते हैं। इस प्रकार राज्य के कुल 6 लाख नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों में से 60 हजार के ट्रांसफर किए जा सकते हैं। विभिन्न विभागों में अब तक इसके लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं।