scriptलड़कियों को बलात्कारियों तक ले जाता था नबील, गिरफ्तार | bhopal love jihad Fifth accused Nabeel arrested in bhopal, he used to take girls to rapists | Patrika News
भोपाल

लड़कियों को बलात्कारियों तक ले जाता था नबील, गिरफ्तार

Bhopal Love Jihad : राजधानी में छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में पांचवां आरोपी नबील को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अशोका गार्डन पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से 6 मई तक रिमांड पर सौंपा गया है।

भोपालMay 02, 2025 / 07:21 am

Avantika Pandey

bhopal love jihad

bhopal love jihad

Bhopal Love Jihad : राजधानी भोपाल में छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में पांचवां आरोपी नबील को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अशोका गार्डन पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से 6 मई तक रिमांड पर सौंपा गया है। अब संलिप्तता के बारे में पूछताछ होगी। अब तक पांच आरोपी-फरहान, साद, अली और साहिल गिरफ्तार हो चुके हैं। अबरार की तलाश है, जबकि सातवां आरोपी हामिद आत्महत्या कर चुका है।
ये भी पढें – Bhopal Love Jihad: लव जिहाद केस में बड़ा खुलासा, पीड़िताओं के वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था फरहान

बिहार का रहने वाला, बंगाल में छिपा था

नबील(Bhopal Love Jihad) बिहार का रहने वाला है। एफआइआर के बाद से ही फरार था। तलाशी में पुलिस बिहार भी गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बंगाल से भोपाल आ गया। उसे पता था कि पुलिस बिहार और बंगाल में तलाश करेगी। भोपाल में छिपेगा तो किसी का ध्यान नहीं जाएगा। मुखबिरों से मिली सूचना के बाद उसे अशोका गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले में फरार आरोपी अबरार पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वह कोलकाता का रहने वाला है। पश्चिम बंगाल में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अबरार भोपाल में इंजीनियरिंग कर रहा था। बीच में किसी अन्य कॉलेज में दाखिला ले लिया। घटना के बाद से वह फरार है।

यह हैं आरोप

अशोका गार्डन में दर्ज केस में नबील पर वारदात में मदद का आरोप है। इसके कमरे में पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म हुआ। इसके अलावा यह युवतियों को कमरे तक लाता भी था। वह नशीली वस्तुओं और गांजे का इंतजाम करता था। एक अन्य आरोपी अबरार का मित्र भी है।

Hindi News / Bhopal / लड़कियों को बलात्कारियों तक ले जाता था नबील, गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो