डेढ़ लाख रुपए के खर्चे में तय हुआ रिश्ता
बता दें बोहानी चकर नगर इटावा के रहने वाले 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी शहर के एक गार्डन में होने वाली थी। आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपए के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था। जिसमें उसने 70 हजार रुपए पहले ले लिए थे। आनंद 30 से 35 बारातियों के साथ गार्डन में पहुंच गए। शाम 7 बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हा को लड़की पर डाउट हुआ तो उसने घूंघट खोलन को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी जो इटावा में दिखाई गई थी।
ये भी पढ़ें: ‘सोनम के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं…’ राजा की मां को लगा बड़ा झटका लड़की बोली, मैं तो असम से आई हूं
लड़की बदलने का मामला गरमाया तो मौके पर देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। आनंद और बाकी बरातियों ने पूछा तो मनोज शर्मा सिटपिटा गया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए शिकायती आवेदन मांगा, लेकिन बाद में मनोज शर्मा के कहने पर परिजन ने उसे तीन दिन में पैसे वापस लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामा के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस अपने घर लौट गई।