यह भी पढ़ें:
Weather Update: फिर तबाही मचाएगा मानसून! अगले 6 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट इससे ह्यमिडिटी में भी कमी आई और हवा में ठंडक घुल गई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। बुधवार व गुरूवार की रात पाटन में 83.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अब तक पाटन में 167.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह जिले में सर्वाधिक है। गुरुवार को दुर्ग में 6.7 और धमधा में भी 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 167.2 मिमी पाटन तहसील में और न्यूनतम 24.2 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 17.8 मिमी, तहसील अहिवारा में 44.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 52.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 66.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 26 जून को तहसील दुर्ग में 6.7 मिमी, तहसील धमधा में 6.2 मिमी, तहसील पाटन में 83.2 मिमी, तहसील बोरी में 3.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।