scriptNight Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? | Night Skin Care Tips what to apply on face before sleep | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। यहां जानिए 5 आसान और असरदार चीजों के बारे में जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकती हैं।

भारतJun 01, 2025 / 07:55 pm

Nisha Bharti

Night Skin Care Tips

Night Skin Care Tips रात में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips: अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हर दिन फ्रेश और चमकदार दिखे तो रात की स्किन केयर को हल्के में नहीं लें। दिनभर धूप, धूल और मेकअप से स्किन थक जाती है और ऐसे समय में आराम और पोषण की जरूरत होती है। जब आप सोती हैं तब आपकी स्किन खुद को रिपेयर करती है।
ऐसे में अगर रात को सोने से पहले सही चीजें चेहरे पर लगाई जाएं तो स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार चीजों के बारे में जो आप हर रात लगा सकती हैं।

फेस ऑयल

अगर आपकी स्किन ड्राय है या फटी-फटी लगती है तो फेस ऑयल बहुत काम की चीज है। आप जोजोबा ऑयल, बादाम का तेल या आर्गन ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं। ये बहुत हल्के होते हैं और चेहरे पर चिपचिपे भी नहीं लगते। सोने से पहले कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। ये आपकी स्किन को नमी देने के साथ-साथ झुर्रियां कम करने में भी मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: Turmeric Paste For Skin: चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सही तरीका

कच्चा दूध

कच्चा दूध चेहरे की सफाई के लिए एक दम सिंपल और असरदार तरीका है। थोड़ा सा दूध कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। ये स्किन से गंदगी हटाता है, डेड स्किन निकालता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इससे चेहरा हर दिन और ज्यादा फ्रेश दिखने लगता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल एक ऐसी चीज है जो हर तरह की स्किन के लिए सही है। इसे रात को चेहरा धोने के बाद लगाकर छोड़ दीजिए। ये जलन, रैशेज या मुंहासों को भी कम करता है और स्किन को ठंडक देता है। अगर आप रोज इसे इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन धीरे-धीरे साफ और ग्लो करने लगेगी।

नारियल तेल

नारियल का तेल हमारी दादी-नानी के टाइम से स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को बैक्टीरिया से बचाते हैं और उसे गहराई से नमी देते हैं। रात को थोड़ा सा तेल हथेली में लेकर चेहरे पर मसाज करें। ये स्किन को मुलायम बनाएगा और नींद भी अच्छी आएगी।

विटामिन सी सीरम

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या झाइयां हैं तो विटामिन सी सीरम बहुत फायदेमंद है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन को रिपेयर करते हैं और चेहरे को चमक देते हैं। बस कुछ बूंदें चेहरे पर लगाएं और छोड़ दें। यह आपके स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता हैं।

Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

ट्रेंडिंग वीडियो